spot_img

Bhopal : रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल की अवधि बढ़ाई

भोपाल : रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 01 अक्टूबर तक चलती रहेगी। इससे पूर्व गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 29 जून तक तथा गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 02 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया था।

मंडल रेल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 29.06.2023 तक प्रति गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से 15.30 बजे प्रस्थान कर, 16.28 बजे होशंगाबाद पहुँचकर, 16.30 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान कर, 17.05 बजे इटारसी पहुँचकर, 17.25 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 19.55 बजे अगरतला स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 02.07.2023 तक प्रति रविवार को अगरतला स्टेशन से 15.00 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन 14.40 बजे इटारसी पहुँचकर,14.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 15.08 बजे होशंगाबाद पहुँचकर, 15.10 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान कर, 16.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगचिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया गौहाटी, चापरमुख, न्यू हाफलांग, बदरपुर जंक्शन, न्यू करीमगंज, धर्मानगर, कुमारघाट, अम्बासा एवं टेलियामुरा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles