spot_img

Bhopal: राष्ट्रपति के दौरे के चलते शाम पांच बजे तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

भोपाल:(Bhopal) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज रवींद भवन में उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान शहर के कई मार्गों पर यातायात बंद रहेगा। शाम पांच बजे के बाद यातायात पहले की तरह शुरू हो जाएगा।

रवींद भवन में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसके अनुसार सुबह 10.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का आवागमन पॉलिटेक्निक चैराहे से रविन्द्र भवन, के.एन प्रधान, राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । इस अवधि के दौरान इस रूट पर सामान्य दो पहिया, चार पहिया एवं लोकपरिवहन वाहन भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिये गए वैकल्पिक प्लान के अनुसार पॉलिटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा, भारत टॉकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, जीप/कार रोशनपुरा चौराहा, कन्ट्रोल रूम, लिली चौराहा होते हुये भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे। वहीं, रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चौराहा,डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विधालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये आवागमन कर सकेंगे।

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने अन्य शहरों से आने वाले मालवाहक वाहनों तथा यात्री बसों आदि के लिए भी नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles