spot_img
HomeBhopalBHOPAL : मप्र के आष्टा में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा...

BHOPAL : मप्र के आष्टा में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट सह पेट्रो केमिकल परिसर

मुख्यमंत्री ने दी गेल (इंडिया) की परियोजना को स्वीकृति, 60 हजार करोड़ का निवेश होगा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित होने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। इस परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 व्यक्तियों तथा संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। परियोजना में 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी प्रस्तावित है। परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक तथा वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना है।

शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला और गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक आर.के. सिंघल उपस्थित रहे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर