spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री यादव ने होलिका दहन पर्व पर बधाई देते हुए की प्रदेश में सुख- समृद्धि की कामना

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और धुलंडी पर्व की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के पावन पर्व होलिका की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नकारात्मकता अग्नि में समाहित हो और आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पोस्ट भी सामने आई । उन्होंने भी होलिका पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, असत्य व अधर्म पर सत्य और भक्ति की विजय का प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होलिका की अग्नि में आपके समस्त दु:खों का नाश हो। इस अग्नि में दु:ख, घृणा, घमंड की होली जले। आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता आये, यही मेरी कामना है।

Explore our articles