spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनजातीय महानायक बाबा तिलका मांझी की जयंती पर किया नमन

भोपाल: (Bhopal) संताल आदिवासी के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की आज 11 फरवरी को जयंती है। उन्हें 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह माना जाता है। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Yadav) ने उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा ब्रितानी हुकूमत से लोहा लेने वाले आदिविद्रोही, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय महानायक, बाबा तिलका मांझी जी की जयंती पर शत-शत नमन करता हूँ। मातृभूमि के गौरव एवं सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित आपका जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में लिखा अंग्रेजों की सत्ता को सर्वप्रथम चुनौती देने वाले महान जनजातीय सैन्य-संगठनकर्ता, शूरवीर व क्रांतिकारी तिलका मांझी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मां भारती के लाल शहीद तिलका जी द्वारा स्वाधीनता यज्ञ में दी गई आहुति सदैव उल्लेखनीय और अविस्मरणीय रहेगी।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles