spot_img

BHIWANDI : पहली बार भिवंडी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन

भिवंडी : भिवंडी में पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजान किया जाएगा है। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा किया जा रहा है।जहां पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्तर भारतीय समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर उत्तर भारतीय समाज मे खुशी व्याप्त है।

भिवंडी शहर भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चे के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा और भिवंडी शहर जिला जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्थानीय कामतघर इलाके के वरालादेवी मंगल भवन मंगल कार्यालय के प्रांगड़ में 24 जनवरी को शाम पांच से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो रात 10 बजे तक चलेगा।उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एक भारत श्रेष्ट भारत के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। जहां पर केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटील,सार्वजनिक निर्माण मंत्री रविंद्र चव्हाण, पूर्व गृह राज्यमंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,विधायक महेश चौघुले,मुम्बई महामंत्री संजय उपाध्याय एवं भिवंडी शहर जिला जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी की उपस्थिति व मार्गदर्शन में उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक, पत्रकारिता एवं विधि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले उत्तर भारतीय समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मीडिया प्रमुख पीडी यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित रहने वाले अवधी लोक गायन के प्रख्यात गायक दिवाकर द्विवेदी,अमर रघुवंशी ,अनामिका त्रिपाठी व अंकिता दुबे अपने भोजपुरी गीतों से भिवंडी के उत्तरभारतियों में अपने गायकी से भोजपुरी मिट्टी की खुशबू बिखेरेंगे।उन्होंने उत्तर भारतीय समाज के लोगों से उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की है।पहली बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर उत्तर भारतीय समाज में खासा उत्साह व्याप्त है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles