
भिवंडी : भिवंडी में 13 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने आरोपी को पाक्सो एक्ट की धारा 377 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद बच्चा सदमे में है।उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। भिवंडी के भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक ऐसी घिनौनी घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय बच्चे के साथ आरोपी ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुकर्म की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आठ नवम्बर को भिवंडी न्यायालय में पेश कर दिया है।
बच्चे ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया
पुलिस के अनुसार पीड़ित की मां ने दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि पांच नवम्बर को 11 बजे उनके 13 वर्षीय बच्चे को उसी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक वायक्ति ने अपने कमरे में बुलाकर अंदर से कड़ी लगा दिया,जिसके बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद दूसरे दिन किसी तरह बच्चे ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। इस घटना को मंगलवार की दोपहर तीन बजे बच्चे की मां ने भोईवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक अशोक बांगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 229/2022 में भादवी कलम 377 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4,6,8,12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।


