BHIWANDI : पौने दो वर्ष के बच्चे का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
326

दो महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से बच्चे को सकुशल पाकर खुश हुए माता पिता

भिवंडी : घर के सामने से खेलने के दौरान पौने दो साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने एक ही दिन में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगुआ कर उसे डेढ़ लाख में बेच दिया था।जिनके पास से पुलिस ने मासूम बच्चे को बरामद कर उसके माता पिता को सौंप दिया है। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर मां ने उसे अपने गले से लगा लिया और पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि वर्ष 2022 में भिवंडी के छह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अपहरण के 172 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 100 नाबालिग लड़कियां और 66 नाबालिग लड़के शामिल हैं, जिसमें से 65 बच्चे व 86 नाबालिग लड़कियां बरामद हुई है। जबकि 14 बालिकाएं अभी भी लापता हैं।
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आयोजित पत्रकार परिषद में पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने बताया कि स्थानीय कामतघर के हनुमान नगर इलाके में रहने वाली सुंदरी रामगोपाल गौतम (28) नामक महिला 26 जनवरी को दोपहर ढाई बजे के करीब कपड़ा धो रही थी, जबकि उसका पौने दो वर्षीय बालक सिद्धांत दरवाजे पर ही खेल रहा था, लेकिन जब महिला कपड़ा धोकर फुरसत में हुई, तो उसका बच्चा अचानक वह गायब हो गया, जिसके बाद उसकी मां अपने बच्चे को घर के आस-पास व घर के पीछे मैदान में तलाश किया,लेकिन वह उसे कही दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां भी बच्चे की तलाश की पर बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में बच्चे की मां की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपी अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। तत्पश्चात भिवंडी परिमंडल दो के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले व सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वड़के के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने पुलिस टीमों का गठन कर तुरंत बच्चे की तलाश में टीम को रवाना कर दिया। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच करने में जुटी थी, तभी पुलिस को सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति मालेगांव से भिवंडी आया है। पुलिस ने बड़ी सतर्कता से भाग्य नगर से जाल बिछाकर गणेश नरसय्या मेमुल्ला (38) को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ पर बच्चे के अपहरण करने की बात उसने कुबूल कर ली। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस को बताया की उसने बच्चे को 1.5 लाख रुपए में पद्मानगर में भर्ती सुशील शाहू (41) और आशा संतोष शाहू (42) नामक महिला को बेच दिया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल पद्मानगर इलाके में छापामार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसका उसका मेडिकल कर उसे पुलिस उपायुक्त नवनाथ के हाथों सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here