spot_img

BHIWANDI : स्व आनंद दिघे मैराथन चौक का उद्घाटन

भिवंडी : भाजपा के पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी के प्रयास से भिवंडी शहर स्थित अंजुर फाटा क्षेत्र में स्वर्गीय आनंद दिघे मैराथन चौक का उद्घाटन केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा आमदार महेश चौगुले, भाजपा के पूर्व मनपा गट नेता निलेश चौधरी, शिवसेना ठाकरे गुट के ग्रामीण जिला प्रमुख विश्वास थले, शिंदे गुट के भिवंडी शहर जिला प्रमुख सुभाष माने, मनसे प्रदेश उपाध्यक्ष डीके म्हात्रे , पूर्व नगरसेवक हनुमान चौधरी, समाज कल्याण न्यास के संस्थापक सोन्या पाटिल, पूर्व नगरसेवक साईं नाथ पवार, समाज सेवक विठोबा बिल्ला नाईक, विराज साईं नाथ पवार सहित बड़ी संख्या में मान्यवर व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विदित हो कि ठाणे भिवंडी कल्याण मेट्रो प्रकल्प 5 का काम शुरू होने के कारण यहां चौक निर्माण करने का काम बाधित था। इस परिसर में मेट्रो का कार्य पूरा होने पर स्थानीय पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी के सहयोग से इस चौक को फिर से शुशोभीकरण कर इसका उद्घाटन किया गया। जिसका नागरिकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles