spot_img

BHIWANDI : शांतिनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में धड़ल्ले से चल रही हैं अवैध शराब की दुकानें

रहिवासियों ने की अवैध कच्ची शराब की दुकानों को बंद करने को मांग

भिवंडी : शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत बाबला कंपाउंड क्षेत्र नशेड़ियों का हब बन गया है, वहीं लक्ष्मी कंपाउंड स्थित गणेश मंदिर के पास अवैध कच्ची शराब की दुकान खुलेआम चलाई जा रही है।आए दिन पियक्कड़ शराब पीकर गाली गलौज कर आस पास के दुकानदारों का जीना हराम कर दिए है। परेशान रहिवासियों उक्त शराब की दुकानों को तुरंत बंद करने की मांग भिवंडी के पूर्व विधायक रईस शेख को लिखित देकर की है। रहिवासियों ने लिखित पत्र में बताया कि बाबला कंपाउंड और लक्ष्मी कंपाउंड गणेश मंदिर के पास खुलेआम अवैध रूप से दुकानों में कच्ची शराब की बिक्री के कारण यहां का माहौल इस कदर खराब हो रहा है कि पियक्कड़ों ने शराब पीकर उत्पात मचा रखा है। यहां तक कि महिलाओं का काम पर जाना भी मुश्किल हो गया है। कच्ची शराब का इन दुकानों में खुलेआम बिकने से युवा वर्ग एवं बुजुर्ग कच्ची शराब का सेवन कर अपने घरों में गाली गलौज कर रहे है,जिसके कारण परिवारों में भी लगातार आए दिन झगड़े हो रहे हैं। अवैध कच्ची शराब की दूसरी दुकान बाबला कंपाउंड स्थित गणेश होटल के पास है, जहां रोजाना पियक्कड़ों की भीड़ लगी रहती है, जिनसे राहगीरों ने भय का माहौल बना हुआ है। बाबला का पूरा क्षेत्र नशे के कारोबारियों का हब बन चुका है। जबकि कच्ची शराब नुकशानदायक होता है फिर भी आबकारी विभाग इन अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करने में अक्षम हैं, अगर करते भी हैं, तो आबकारी अधिनियम 60 के तहत करते है। इस धारा में मामला दर्ज होने पर आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाती है,जबकि ऐसे मामलों में आईपीसी की धारा 272 का भी इस्तेमाल किया जा सकता है,जिसमें सजा के कडे प्रावधान है,बावजूद यह नहीं लगाई जाती है,जिससे अवैध शराब का करोबार शहर में जमकर फलफूल रहा है।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles