spot_img

BHIWANDI : स्वीडन में जलाई गई पवित्र कुरान
मुसलमानों में जबरस्त आक्रोश

भिवंडी : स्वीडन, हॉलैंड, डेनमार्क में पवित्र कुरान की एक प्रति जलाई गई। जिससे मुसलमानों में जबरस्त आक्रोश है। दुनिया के विभिन्न देशों में इसके खिलाफ विरोध भी हो रहा है। रज़ा अकेडमी के संस्थापक अल्हाज सईद नूरी ने सबसे पहले इसका विरोध किया। उनकी घोषणा पर शुक्रवार, 3 फरवरी को “कुरान महानता का दिवस ” मनाया गया। इसी तरह भिवंडी में कुरान दिवस मनाते हुए मस्जिदों, घरों, दफ्तरों में कुरान शरीफ की तिलावत का आयोजन किया गया। रजा अकेडमी भिवंडी कार्यालय में कुरान की महानता को लेकर बैठक हुई। जिसमें हजरत मौलाना गुलाम मुस्तफा अमजदी ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में कुरान शरीफ की तिलावत की, जिसे प्रतिभागियों ने बड़ी गंभीरता से सुना। रजा अकेडमी भिवंडी के महासचिव मोहम्मद शरजिल रजा कादरी ने कहा कि स्वीडन, हॉलैंड और डेनमार्क में कुरान शरीफ की प्रति जलाई गई, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह हमारी आवाज उन देशों तक पहुंचाए और उन पर दबाव डाले कि वह पवित्र कुरान का अपमान करने वालों को दंडित करें। सभी प्रतिभागियों ने इस मांग का समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles