spot_img

Bharuch : दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

जिले की हांसोट तहसील की घटना, कार के परखच्चे उड़े

एक बालक का चमत्कारिक बचाव

भरुच : भरुच जिले की हांसोट तहसील के अलावा गांव के पास दो कारों के बीच बुधवार को भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और दो बेटियां शामिल हैं। कार में सवार एक बालक के इस भीषण हादसे के बावजूद चमत्कारिक रूप से बचे होने से सभी दंग है। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर के कारण दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हांसोट पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसोट के अलवा गांव के पास दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। कार में सवार इम्तियाज पटेल, उसकी पत्नी सलमाबेन पटेल, पुत्री मारिया, आफिफा और इम्तीयाज की भाभी जमिला पटेल की मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। दूसरी कार का एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोगों की जान बच गई। जिन 5 लोगों की मौत हुई है, उसमें इम्तियाज की पुत्री अफीफा सफवान इलियास अफीणी का भी समावेश है, वह सउदी अरब के जेद्दा में विवाह के बाद रहती है, हाल वह अपने गांव आई थी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और जिस कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, उसी कार में एक 2 साल का बच्चा युसुफ दिलावर पटेल भी था। घटना में उसकी जान बच गई। उसे कार से बाहर निकालकर लोगों ने प्राथमिक इलाज के लिए हांसोट और बाद में भरुच ले गए। युसुफ की माता, मौसी और नाना-नानी की घटना में मौत हो गई।

Explore our articles