spot_img

Bhagalpur : पत्रकार की हत्या के विरोध में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा निकला गया कैंडल मार्च

भागलपुर : बिहार के अररिया में पत्रकार हत्याकांड मामले को लेकर पूरे बिहार के पत्रकारों में आक्रोश है। सरकार और जिला प्रशासन से लगातार पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहे है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे हमले को लेकर लगातार पत्रकारों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। बीते दिनों अररिया में एक प्रिंट मीडिया के पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के भागलपुर जिला अध्यक्ष अरुण भारती के नेतृत्व में शनिवार संध्या कचहरी चौक से कैंडल मार्च निकाला गया।

मार्च कचहरी चौक से होते हुए सेंडिस कंपाउंड गेट के बाद तिलकामांझी चौक पर पहुंचा। जहां दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरुण भारती ने कहा कि खबर संकलन करने के दौरान भी पत्रकारों पर हमला होता है।

अररिया में एक प्रिंट मीडिया के पत्रकार विमल यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजन को सरकार 20 लख रुपए आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी दे। इस मौके पर जिले के जिले के पत्रकार श्यामानंद सिंह, अरुण भारती, धीरज कुमार, अजय कुमार, अरविंद कुमार, अमरजीत कुमार सिंह, निवास मोदी, रवि आर्यन, सुबोध कुमार, संजय कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles