spot_img

Bhagalpur : 61 हजार महिलाओं को खाते में आए 10-10 हजार

Bhagalpur: 61,000 women receive Rs. 10,000 each

भागलपुर : (Bhagalpur) मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Chief Minister’s Women Employment Scheme) के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की 61 हजार महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक कुल 4 लाख 97 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। राशि मिलने के बाद लाभुक महिलाओं में उत्साह देखा गया। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के प्रति आभार व्यक्त किया।

Explore our articles