spot_img

Bhagalpur : ऑपरेशन मुस्कान के तहत 55 मोबाईल धारकों को वापस मिला मोबाइल

भागलपुर : (Bhagalpur) ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुधवार को भागलपुर के एसएसपी हृदय कांत ने 55 मोबाईल जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये हैं, को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल बरामदगी को लेकर निर्देश दिया गया। इस पर अमल करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में कार्य कर रही डीआईयू टीम एवं थाना ने वर्ष 2025 के द्वितीय चरण में आज कुल 55 मोबाईल जिसकी कीमत करीब 11 लाख रूपये है, को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि भागलपुर पुलिस ने वर्ष 2023 में 304 मोबाईल, वर्ष 2024 में 230 मोबाईल और वर्ष 2025 के प्रथम चरण में कुल 50 मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया था। अर्थात अब तक कुल 639 मोबाईल बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया जा चुका है।

Explore our articles