spot_img

BHADOHI : वेदांत समिति की महिलाओं ने बंदियों और जेल कर्मचारियों को बांधी राखी

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व योग वेदांत सेवा समिति की महिला सदस्यों ने जिला कारागार पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार बंदियों के साथ मनाया। समिति की महिला सदस्यों ने जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को टीका किया और उसके बाद राखी बांधकर आरती उतारी, साथ ही ईश्वर से सभी की कुशलता और सद्बुद्धि की कामना की गई।
इसके बाद योग वेदांत सेवा समिति की महिला सदस्यों ने जेल के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को भी राखी बांधी और आरती उतारकर कुशलता की कामना की। जेलर राजेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर विश्वनाथ पुरी, शिक्षक अध्यापक संजय राय आदि ने राखी बंधवाई और बहनों के इस स्नेह के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। इस मौके पर समिति के संचालक राजेश, अध्यक्ष शांति भूषण, रमाशंकर सिंह, बाबुल नाथ दुबे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Gujarat : 380 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में 6 पाकिस्तानी तस्करों को 20 साल की कठोर कैद व जुर्माना

कच्छ : (Kutch) कच्छ के जखौ समुद्री तट पर वर्ष 2021 में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के चर्चित मामले में भुज की स्पेशल...

Explore our articles