भदोही : (Bhadohi) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले (district of Uttar Pradesh) से गुमशुदा विवाहिता का शव भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र में नहर से मिला है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शव की पहचान भदोही जिले के गोपीगंज थाना इलाके के कोइरान मोहल्ला निवासी जमील उर्फ़ बाबा ने अपनी बेटी नेहा (28) के रूप में की है। उन्होंने यह भी बताया की जमील ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की जमील की बेटी नेहा की शादी तीन महीना पहले प्रयागराज जिले के हंडिया नगर निवासी फ़ारूक से हुई थी; दोनों की जाति अलग होने और दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी की रात पति -पत्नी के बीच भी विवाद हुआ और 11 फरवरी से नेहा ससुराल में नहीं थी।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक नेहा की सास हमीदुन निसा ने 13 फरवरी को हंडिया थाना में बहू की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।


