spot_img
Home bhadohi BHADOHI : निपुण भारत मिशनः लक्ष्य प्राप्ति के लिए किया मंथनबीआरसी सुरियावां...

BHADOHI : निपुण भारत मिशनः लक्ष्य प्राप्ति के लिए किया मंथन
बीआरसी सुरियावां में हुई प्रधानाध्यापकों की बैठक

0
139

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : विकास खंड सुरियावां के बीआरसी सभागार में बुधवार को निपुण भारत मिशन के तहत प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी की आयोजित बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, जिसमें मुख्य रुप से निपुण लक्ष्य के द्वारा साप्ताहिक आकलन, प्रेरणा एप, शिक्षक-छात्र के आत्मीय संबंध, समावेशी शिक्षा, समर्थ एवं शारदा का प्रयोग, विद्यालय में किए गए नवाचार, विभाग द्वारा प्राप्त शिक्षण सामग्री की जानकारी दी गई।
इस दौरान शिक्षण सामग्री को दीवार पर चस्पा करने, कक्षा एक के बच्चों के लिए विद्यालय डायरी का निर्माण करने की भी जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने सभी प्रधानाध्यापकों को 15 फरवरी से चलने वाले कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर पर पूरे मनोयोग के साथ चलाने का निर्देश दिया।
एसआरजी विनयशंकर पांडेय ने निपुण भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। एआरपी विज्ञान अभय प्रताप सिंह के द्वारा क्लास रूम ट्रांजेक्शन पर चर्चा की गई। जबकि अनिल कुमार तिवारी ने शिक्षक संदर्शिका का उपयोग समझाया। इसी क्रम में जीतेंद्र व स्वतंत्र ने बाल केंद्रित शिक्षण विधि के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। बैठक में आदर्श शिक्षक डा. ओम प्रकाश मिश्र, देवेंद्र मिश्र, सुभाष पाल समेत तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here