spot_img

BHADOHI : 25 हजार रुपये का इनामिया गैंगस्टर गोवा से गिरफ्तार
थाना गोपीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : गोपीगंज पुलिस ने लंबे से फरार चल रहे, 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को गोवा से गिरफ्तार किया है। गोपीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त चोरी, लूट और छिनैती करने वाले गैंग का शातिर सदस्य है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लंबे समय से फरारी काट रहे 25 हजार का इनामिया अभियुक्त की तलाश के दौरा धरातलीय/ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए गए। इसके आधार पर काफी लंबेसमय से फरार चल रहे थाना गोपीगंज पर पंजीकृत अपराध संख्या 259/2022, धारा- 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामिया शक्तिमान बिंद पुत्र पंचम बिंद (निवासी नंदापुर, ज्ञानपुर) की लोकेशन गोवा में ट्रेस हुई।
इसके बाद यहां से एक टीम गोवा पहुंची और इनामिया अभियुक्त शक्तिमान बिंद को गोवा प्रांत से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त चोरी, लूट व छिनैती करने वाले गैंग का शातिर सदस्य है। जिसके विरुद्ध गैंगस्टर सहित चोरी, लूट/छिनैती व शस्त्र अधिनियम के कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ अन्य आपराधिक मामलों की तलाश की जा रही है। भदोही जनपद में उसके खिलाफ गोपीगंज, सुरियावां और ज्ञानपुर थाने में मामले पंजीकृत हैं।

Mumbai : लाडली बहनों के पैसो पर पुरूषों की नजर, योजना में धांधली की कोशिश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin) फायदा पुरूषों ने उठाने का प्रयास किया है। नंदुरबार...

Explore our articles