spot_img

BHADOHI : दायित्व निर्वहन के साथ संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण भी जरूरीः सीडीओ

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भदोही के तत्वावधान में ‘स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव एवं राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। “इंडिया से भारत की ओर” विषयक संगोष्ठी डायट सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव ने की। गोष्ठी में बतौर चीफ गेस्ट सीडीओ भानुप्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री शशांक पांडेय मौजूद रहे।
चीफ गेस्ट सीडीओ ने कहा, हमें अपनी पुरानी सभ्यता और संस्कृति को जीवंत बनाते हुए अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करना है और बुनियादी शिक्षा की निरंतर प्रगति के लिए सतत प्रयत्न करना है।


बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा, इंडिया से भारत की ओर की संकल्पना को साकार करते हुए हमे नये युग की तकनीकी के साथ अपनी संस्कृतियों को याद रखना है और उनको ही आत्मसात करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रामेश्वर सिंह, अशोक उपाध्याय, संदेश योगी, प्रीति श्रीवास्तव, राजेंद्रप्रसाद मौर्य, आदर्श बरनवाल, हरेंद्र प्रताप सिंह, कमाल अहमद सिद्दीकी, डा. राजकुमार पाठक, अशोक गुप्ता, अखिलेश यादव, अरविंद पाल, मजीद खान, हरेंद्र सिंह, प्रीति श्रीवास्तव व आशीष सिंह को सम्मानित किया गया।
गोष्ठी को विंध्याचल मंडल के मंडलीय महामंत्री संतोष सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन देवेंद्र विश्वास ने किया। कार्यक्रम में महासंघ भदोही के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह, महामंत्री क्रांतिमान शुक्ला, संगठन मंत्री रितेश तिवारी, सुरेश मौर्य, शिल्पी अग्रवाल, प्रतीक मालवीय, अरुण यति, प्रदीप उपाध्याय, मृत्युंजय वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, राजकुमार दुबे, बृजेश सरोज, मनीष पांडेय, भूपेंद्र सिंह, राजीव रतन, देवेंद्र मिश्र, आनंद सिंह, आलोक राय, गौरव सिंह, ज्योति वर्मा, रचना गौड़, योगिता, ऋचा, अनुपमा श्रीवास्तव, बिंदु प्रभा, रेखा जायसवाल, अनीता, संतोष मिश्र, सत्येंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

Explore our articles