spot_img

Bengaluru: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने ब्रॉडबैंड समेत अन्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए मोटोरोला से हाथ मिलाया

Bengaluru

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
बेंगलुरु:(Bengaluru)
सार्वजनिक क्षेत्र (public area) की नवरत्न रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ब्रॉडबैंड समेत अन्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए मोटोरोला सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है।

(ये भी पढे -New Delhi: केपीटीएल को 1,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले)

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस समझौते का उद्देश्य बीईएल तथा मोटोरोला की पूरक क्षमताओं और ताकतों का लाभ उठाना है। इसमें आगे कहा गया, ‘‘बीईएल तथा मोटोरोला पेशेवर मोबाइल रेडियो श्रेणी के उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने और उनको उनकी टीमों के साथ तेज गति और प्रभावशीलता के साथ जोड़ने में मदद देंगे। ऐसा ‘पुश टू टॉक’ (PTT) सेवा ‘मोटोरोला वेव पीटीएक्स’ के माध्यम से किया जाएगा।’’

इसमें बताया गया कि वेव पीटीएक्स नेटवर्क से स्वतंत्र मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन सेवा है जो एक बटन दबाने पर अलग-अलग टीमों को तुरंत कनेक्ट कर देती है।

Explore our articles