spot_img

MEDITATION: मेडिटेशन के ये फायदे चौंका देंगे आपको, आज से ही करें

इन दिनों मेडिटेशन का चलन खूब जोरों पर हैं। आजकल ज्यादातर लोग बीमारियों से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेने लगे हैं। मेडिटेशन वह टेक्निक है जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। बहुत से लोग एकाग्रता बढ़ाने और तनाव से राहत पाने के लिए इस टेक्निक का सहारा लेते हैं। जानिए मेडिटेशन के कई फायदों के बारे में

तनाव को कम करने में मेडिटेशन बेहद काम आता है। यह तनाव के लक्षणों में भी सुधार करने की कोशिश करता है। मेडिटेशन एक ऐसी टेक्निक है, जिससे आप अपने भावनात्मक तनाव को कम कर सकते हैं। इससे बॉडी भी रिलैक्स महसूस करती है। तनाव से दूर रहने के लिए इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें।

नियमित मेडिटेशन याददाश्त को बढ़ाता है। एक रिसर्च के अनुसार रोजाना थोड़ी देर मेडिटेशन करने से बच्चे, जवान या बुजुर्ग सभी अपनी याददाश्त को तेज और बेहतर बना सकते हैं। रिसर्च की मानें तो मेडिटेशन करने से दिमाग ज्यादा एकाग्र होता है, जिससे मेमोरी पावर बढ़ती है।

ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी की तरह है, जो शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। पर मेडिटेशन इससे बेहद लाभ दिलाता है। मेडिटेशन करते समय ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो जाता है। यह न केवल अध्यात्मिक बल्कि मानसिक शांती प्रदान करता है। इससे स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

कई अध्ययनों से पता चलता है कि म्यूजिक, मेडिटेशन और माइंडफुलनेस आपके दिल को स्वस्थ रखता हैं। प्रतिदिन १० मिनट माइंडफुलनेस या मेडिटेशन का अभ्यास करने से हार्ट रेट में सुधार आता है।

व्यस्त दिनचर्या का असर हमारी नींद पर भी पड़ता है, जैसे देर रात को सोना और सुबह जल्दी उठना। इससे अनिद्रा का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए जरूरी है सही नींद लेना। यानि रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना। इसके अलावा मेडिटेशन से अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से नींद अच्छी आती है।

नीलम चौहान

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles