spot_img

Beijing : चीन में भीषण बाढ़ से हजारों बेघर, लाखों लोग प्रभावित

बीजिंग: (Beijing) चीन में भीषण बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बन गयी है। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं। चीनी राष्ट्रपति ने विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के निर्देश दिये हैं।चीन के लिए बाढ़ मुसीबत बन गयी है। हर ओर भीषण नुकसान हो रहा है। बाढ़ की भयावहता को देखते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सरकारी अधिकारियों से सक्रियता बढ़ाने को कहा है। उन्होंने सुरक्षा और संपत्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। जिनपिंग ने राज्य बाढ़ नियंत्रण विभाग के साथ आपातकालीन प्रबंधन और जल संसाधन मंत्रालयों को एक साथ मिलकर समन्वय और परामर्श के साथ काम करने को कहा है। इन विभागों को अतिरिक्त सक्रियता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं।

मध्य और दक्षिण-पश्चिमी चीन में भारी बारिश के कारण स्थितियां खतरनाक स्तर तक पहुंच गयी हैं। मूसलाधार बारिश के कारण चोंगकिंग में एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल को ठीक करने के लिए 400 से अधिक आपातकालीन कर्मियों को भेजा गया। बारिश के कारण सिचुआन में 4,60,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसी तरह मध्य हेनान प्रांत में बाढ़ के कारण 10,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मशक्त चल रही है। यहां बाढ़ में 2,000 से भी ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए। शान्शी प्रांत में लगातार हो रही बारिश के कारण दर्जनों सड़कें और सैकड़ों घर बर्बाद दो गये।

Nagpur : पुणे के अस्पताल में बम रखने वाला आरोपित नागपुर से गिरफ्तार

नागपुर : (Nagpur) महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों (Maharashtra, security agencies) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के हडपसर इलाके में अस्पताल में बम...

Explore our articles