Begusarai: पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव का गिरिराज सिंह एवं राकेश सिन्हा ने किया शुभारंभ

0
463

मोदी के संकल्प से पर्यावरण अनुरूप होगा भारतीय रेल : गिरिराज सिंह

बेगूसराय:(Begusarai) पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन पर शनिवार की रात से 22450/22450 गुवाहाटी-नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरु हो गया। बरौनी जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (द्वितीय) एम.एम. प्रसाद शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किए गए राष्ट्र हित के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीव्र गति से राष्ट्र विकास कार्य का शिलान्यास करते हैं तो युद्धस्तर से कार्यों का निष्पादन के फलस्वरूप उद्घाटन भी करते हैं। देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, ताकि सर्जिकल स्ट्राइक भी हो तो तुरंत निर्णय लिया जा सके।

इसके लिए नरेन्द्र मोदी ही सक्षम प्रधानमंत्री हैं। सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास, रेल मार्गों का विकास सहित विभिन्न तरह के विकास से मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अनूठा कृति स्थापित किया है। यहां से छह दिन दिल्ली जाने एवं दो दिन महाराष्ट्र जाने के लिए रेल में ट्रेनों का परिचालन को लेकर केंद्र की सरकार तत्पर है। आने वाले दिनों में स्टेशन की सुविधा में व्यापक बढ़ोतरी, यात्रियों की सुविधाओ में भी और अत्यधिक बढ़ोतरी होगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बरौनी एवं सोनपुर में रेल सौर ऊर्जा से लैस होगा रेलवे को पर्यावरण के अनुकूल बनाने को लेकर कवायद तेजी से चल रही है। राष्ट्र की जनता ने जिस तरह मोदी जी पर विश्वास जताकर 2014 में वोट डाला, फिर उससे अधिक 2019 में तो 2019 से ज्यादा 2024 में अत्यधिक मतों से वोट देकर विकास की गाथा में और वृद्धि का एक आयाम स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी ने इकोनॉमी से लेकर डिफेंस सेक्टर में भी कमाल किया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया गया विकास यहां रेल परिक्षेत्र एवं आसपास देखने पर भी प्रतीत होता है। जिसका आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं। दुनिया में सबसे कम भारतीय रेल का किराया है। महंगाई पूरी दुनिया में बढ़ी, लेकिन मोदी ने नियंत्रण करने का काम किया अथवा इसके सीमा को रोकने का काम किया है।

विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश सिन्हा ने अपने संबोधन में पर्यावरण को दुरुस्त, स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण, रेल अधिकारियों को कार्यों के प्रति और सशक्ता आदि राष्ट्र हित में विकास के आयामों से संबंधित तथ्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रा का एक महत्वपूर्ण और बेहद ही किफायती साधन रेल रहा है। जहां हर वर्ग के लोग आसानी से बेहद ही कम बजट में आवाजाही करते हैं। जन साधारण, शोषित वर्ग, दबे कुचले सहित अभिजात्य वर्ग समाज भी दूरस्थ यात्रा के लिए ट्रेन को सराहनीय माना है।

देश का हर वर्ग सशक्त और समृद्धि सहित वैश्विक प्रतिष्ठा का आधार नरेन्द्र मोदी को मानते हैं। देश के कण कण की मिट्टी अपनी समृद्ध, सांस्कृतिक और सामाजिक एवं प्रतिष्ठात्मक संकल्पना को मजबूत कर रहा है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ना केवल राष्ट्रीय पटल पर समृद्धि हो रहा है। बल्कि वैश्विक पटल पर हमारा देश प्रतिष्ठा में वृद्धि कर रहा है। रेल परिक्षेत्र, खगोल विज्ञान और सामरिक दृष्टि से भी बुलंद हो रहा है।