spot_img

Begusarai: सर्वस्पर्शी, सर्वांगीण और सतत विकास है राष्ट्र को समर्पित अमृतकाल : राकेश सिन्हा

बेगूसराय:(Begusarai) राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 2014 में हुई अपार जीत के साथ ही भारत में बदलाव की एक लहर आई। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का लहर दुनिया भर में जारी है।

अंतर्राष्ट्रीय कंसल्टिंग फर्म के सर्वे के अनुसार नरेन्द्र मोदी ना सिर्फ देश, बल्कि विश्वस्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में साल दर साल अपनी लोकप्रियता में नए स्तर को छू रहे हैं। निश्चित ही यह उनकी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।

नरेन्द्र मोदी की सरकार सर्वस्पर्शी, सर्वांगीण और सतत विकास सुनिश्चित कर रही है। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अमेरिका तक मोदी-मोदी गूंज रहा है। यह विश्व के किसी भी देश में रहने वाले भारत वासियों का अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण राष्ट्र को समर्पित अमृतकाल है।

मोदी सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल आधार शिक्षा को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकाल कर 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना है। इसने असंख्य संभावनाओं को साकार करने का एक साधन दिया है। करीब चार करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री योजना से घर मिला। 11 करोड से अधिक किसान परिवारों को 2.25 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि दिया।

नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पांच अगस्त 2019 को अत्यधिक विवादास्पद धारा-370 को निरस्त कर इतिहास बदलने का साहस किया तथा दो झंडों के इतिहास को बदल डाला। कश्मीर को भारत माता का मुकुट मणि बनाया। भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया गया। निर्यात 770 बिलीयन डॉलर की नई पर पहुंच गया है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मोदी सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम था। इस अधिनियम का उद्देश्य अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से उत्पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, पारसी, ईसाई, बौद्ध और जैन समुदाय को नागरिकता प्रदान करना है। भारत का यूपीआई लेन-देन 9.41 बिलियन के उच्च स्तर पर पहुंचा। अप्रैल तक जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बन रहा है। यह बराबर से भाजपा के राजनीतिक घोषणापत्रों में शामिल रहा है। अगस्त 2020 में राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास नरेन्द्र मोदी ने किया था और मंदिर निर्माण का पहला चरण दिसम्बर 2023 तक पूरा हो जाएगा। मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में कर अयोध्या को विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।

प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में इतिहास रच रहा है। आज कोरोना लॉकडाउन के बाद भी भारत विश्व का सबसे तेजी से बढ़ती हुई विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो कि आज से नौ साल पहले 2014 में दसवें स्थान पर था। नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा और आगे भी रहेगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जनधन खाता योजना, भारत माला परियोजना, मेक इन इंडिया मिशन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, केन्द्रीय विस्टा परियोजना के तहत नए संसद भवन का निर्माण मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

Explore our articles