spot_img

Bareilly : पुलिस की बाइस टीमें लगाकर साइको किलर काे किया गिरफ्तार

बरेली : साइको सीरियल किलर की कहानी आपने फ़िल्मी पर्दे पर देखी होगी। जिसका एक ही विलन होता। ऐसी ही कहानी बरेली के शाही -शीशगढ़ की सामने आई है, जिसमें एक साइको किलर बीते एक साल से पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ था। साइको किलर पहले महिलाओं के पास जाकर उनसे बात कर उनके बारे में पूछता और उसके बाद मौका पाकर उनकी साड़ी का फंदा बनाकर खेत में हत्या कर देता। फिलहाल पुलिस ने एक साल बाद इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझा दिया है।

बीते साल शाही-शीशगढ़ में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं से आस-पास के क्षेत्रों समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मामले की गुत्थी को लेकर चर्चा चलती रही। हद तो तब हो गईं थी, जब साइको किलर महिलाओं की हत्या करने के बाद कोई सुराख़ तक नहीं छोड़ रहा था। ऐसे में पुलिस हर बार खाली हाथ रही। इस बीच 2023 में हुई हत्या में पुलिस को एक सुराग हाथ लगा, जिसके बाद पुलिस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब आरोपी सीरियल किलर साइको निकला। पुलिस लाइन में एसएसपी अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की पूछताछ में थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बाक़रगंज निवासी कुलदीप ने बताया कि शीशगढ़ शाही में हुई महिलाओं के हत्या के पीछे उसका हाथ है। आरोपी महिलाओं के प्रति चिढ़ और बदले की भावना रखता था।

उन्हाेंने बताया कि साइको कुलदीप की दो सगी बहने हैं। मां की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी के पिता बाबूराम ने कुलदीप की मां के जीवित रहते दूसरा विवाह कर लिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी का पिता अपनी पहली पत्नी को दूसरी पत्नी के कहने पर पीटता था। जिसको कुलदीप आए दिन अपनी मां के पीटने का मंज़र देखता था। कुलदीप के मन में अपनी सौतेली मां के प्रति घृणा उत्पन्न होने लगी थी, इस बीच उसकी मां की भी मौत हो गईं। इसका ज़िम्मेदार भी वो अपनी सौतेली मां को मानता था।

एसएसपी ने बताया कि आराेपी की मां की मौत के बाद कुलदीप की 2014 में शादी हुई। शादी के बाद भी कुलदीप का अपनी पत्नी के प्रति व्यवहार सामान्य नहीं था। कुलदीप भी अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। पत्नी के मुताबिक कुलदीप ने उसका गला दबाने का प्रयास किया था। जिसके चलते उसकी पत्नी भी उसका साथ छोड़कर चली गई।

उन्हाेंने बताया कि पुलिस की 22 टीमों को तलाश में लगाया गया था। जिन क्षेत्र में घटनाएं हुई वहां 600 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इसके अलावा पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक टीम को महाराष्ट्र भेजकर सीरियल किलर को लेकर स्टडी की गई। सीरियल किलर एक ही तरीके से घटना को अंजाम देता था। महिलाओं के गले में इतनी जबरदस्त तरीके से फंदा कसा जाता था, जिससे महिला सांस भी नहीं ले पाती थी। शाही क्षेत्र में इसी साल दो जुलाई को शेरगढ़ की अनीता देवी की हत्या भी इसी तरह से की थी। इसके बाद जांच तेज की गई। जांच के आधार पर एसएसपी ने तीन संदिग्धों के स्कैच बनवाए। इनमें से एक स्कैच आरोपी से मिलता हुआ था।

उन्हाेंने बताया कि आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा आरोपी के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर जेल भेज दिया।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में क्लीन मैक्स की कमजोर एंट्री, घाटे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के...

Explore our articles