spot_img

Bareilly : बरेली में अवैध बांग्लादेशियों-रोहिंग्या पर बड़ा एक्शन, बनेंगे डिटेंशन सेंटर और घर-घर होगी जांच

बरेली : (Bareilly) उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य बिना दस्तावेज के विदेशी नागरिकों के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य (Senior Superintendent of Police Anurag Arya) भी बैठक में मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में ऐसे लोगों की पहचान कर कड़ी निगरानी रखी जाए।

बैठक में अधिकारीयों को बताया गया कि जांच और सत्यापन प्रक्रिया के लिए जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। चिन्हित विदेशी नागरिकों को सत्यापन पूरा होने तक यहीं रखा जाएगा। सत्यापन के बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह (District Magistrate Avinash Singh)ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सामंजस्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाहरी राज्यों या देशों से आए हर संदिग्ध व्यक्ति की पूरी जांच कराई जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज वाले विदेशी नागरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बनते हैं। इसलिए सड़क किनारे झुग्गियों में रहने वाले, मजदूरी करने वाले, भट्टों-निर्माण स्थलों पर काम करने वाले, रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। होटल, धर्मशालाओं, विश्वविद्यालयों और मदरसों में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सूची भी जांची जाएगी। मकान मालिकों को भी किराएदारों की जानकारी पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

नगर निगम को शहर में रह रहे ऐसे लोगों का विस्तृत ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, पुलिस अधिकारी व सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Mumbai : दसवीं- बारहवीं के छात्रों के लिए यूट्यूब चैनल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं (एसएससी) और बारहवीं (एचएससी) की परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों, स्कूलों और परीक्षा केंद्र अधिकारियों के मार्गदर्शन के...

Explore our articles