spot_img

Barasat : घर के अंदर मृत मिले स्कूल शिक्षक और उसके दो बच्चे

बारासात : उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है वे स्कूल शिक्षक थे। तीन शव मिले हैं जिनमें से एक स्कूल शिक्षक का और बाकी के दो उसके बच्चे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का शव शिवदासपुर थाना क्षेत्र में हालीशहर के रामचंद्रपुर गांव में उसके घर में पंखे से लटका मिला था। उन्होंने बताया कि उसके बेटे और बेटी के शव पास में खेत में मिले थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिक्षक ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुदकुशी की है।

Explore our articles