spot_img

Barabanki : प्रेमप्रसंग के चलते नाबालिग दोस्त ने की थी गोविंद की हत्या

बाराबंकी : नौ माह पूर्व हुई बालक की हत्या का खुलासा सर्विलांस एवं थाना देवा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को करते हुये हत्या में शामिल नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल मय तरल पदार्थ किया गया बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 नवम्बर 2022 को चकहार रेंदुवा पल्हरी निवासी रामरूप ने पुत्र गोविन्द यादव (17) के लापता होने के सम्बन्ध में थाना देवा पर तहरीर दी थी। आठ दिसंबर 2022 को पुलिस ने गोविन्द यादव का शव जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुबारकपुर कलां के जंगल में नहर पटरी के किनारे से बरामद किया था।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की गहन जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा के आधार पर सोमवार 27 अगस्त को हत्या की घटना कारित करने वाले मास्टर माइंड एक बाल अपचारी (17) को दुंदपुरवा चौराहे के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया। उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल मय तरल पदार्थ के बरामद किया।

पुलिस की पूछताछ पर पता चला कि बाल अपचारी व मृतक के मध्य एक लड़की से प्रेम-सम्बन्ध को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर बाल अपचारी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक को कार से जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुबारकपुर कलां के जंगल में शारदा सहायक नहर के पास झाड़ियों में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर शव को छिपा दिया। उसकी पहचान छुपाने के आशय से मृतक के चेहरे आदि पर तेजाब डाल दिया था। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles