spot_img

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बगल के गड्ढे में गिरकर युवक की संदिग्ध मौत

बांदा : शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मवई के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन के किनारे गड्ढे में शुक्रवार को एक युवक की लाश बरामद हुई है। पुलिस का मानना है कि युवक की गड्ढे में गिर जाने के कारण मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

शहर कोतवाली अंतर्गत मवई गांव के नजदीक से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बगल से गुजर रहे राहगीरों ने आज सुबह एक युवक का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मवई निवासी आनंदी पुत्र शिवमोहन (22) के रूप में की है। साथ ही युवक की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर गवेंद्र गौतम ने बताया कि पीआरवी द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर तत्काल पहुंचकर युवक की पहचान की गई। परिजनों के मुताबिक युवक बीती शाम को घर से मोटरसाइकिल से निकला था। प्रथम दृष्टया रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक गढ्ढे में चली गई, जिससे युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles