spot_img

Balod/Raipur : बालोद जिले में पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल

बालोद/रायपुर : (Balod/Raipur) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में बीती रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए।इनमें से 4 ग्रामीणों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

डौंडी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles