spot_img

Ballia: उप्र :सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

बलिया :(Ballia) यहां की एक स्थानीय अदालत (a local court here) ने सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अधिवक्ता त्रिभुवन नाथ यादव ने बुधवार को बताया कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खरूऑव गांव का निवासी 38 वर्षीय रोहित चौहान 9 मई 2022 की शाम अपने ही गांव की सात साल की बच्ची को फुसलाकर अपने पुराने मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यादव के अनुसार, इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर रोहित चौहान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और 2 नवंबर 2022 को आरोप पत्र दाखिल किया गया।

अपर सत्र न्यायाधीश (Paxo Court) गोविंद मोहन की अदालत ने बुधवार को रोहित चौहान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

Mumbai : महाराष्ट्र के मुलुंड में मेट्रो के पिलर का हिस्सा गिरने से एक की मौत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुलुंड (Mulund (West), Maharashtra) में एलबीएस रोड पर स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी (Johnson & Johnson company) के सामने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles