spot_img
Home Ballia Ballia : पत्नी की विदाई नहीं करने से नाराज दामाद ने ससुर...

Ballia : पत्नी की विदाई नहीं करने से नाराज दामाद ने ससुर पर ताबड़तोड़ चलाया चाकू

0
319

बलिया : (Ballia) पत्नी की विदाई नहीं करने पर ससुर को ताबड़तोड़ चाकू मारने वाला दामाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।एक मई की रात में लच्छू टोला बांध पर गुमटी के पास सो रहे श्रीराम यादव को चाकू के ताबड़तोड़ वार से घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पकड़ा तो कहानी कुछ और ही निकली।

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी नगरजीत यादव की ससुराल दोकटी थाना के लच्छू टोला में श्रीराम यादव के घर है। उनकी लड़की खुशबू से नगरजीत की शादी हुई है। पुलिस की मानें तो नगरजीत इस बात से नाराज था कि उसके ससुर उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे। इसी बात से नाराज दामाद ने अपने ससुर पर अपने एक साथी के साथ जाकर बुधवार रात को जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। भागते समय सेमरिया ढाला से आगे लालगंज की तरफ सड़के के किनारे घटना में प्रयुक्त चाकू को साफ करके एक झाड़ी में छिपा कर रख दिया।

यह खुलासा तब हुआ जब थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल व उनकी टीम ने भुवाल छपरा चट्टी पर रेवती जाने वाले मार्ग पर खड़े नगरजीत को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की विदाई नहीं करने से नाराज पति ने अपने ससुर पर चाकू से वार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू बरामद किया है।