बाक्सा:(Baksa) बाक्सा जिले के मुसलपुर बरबरी में बलात्कार की दो वारदातों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार जिले के बरबरी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के एक दिहाड़ी मजदूर परिवार के माता-पिता के घर पर नहीं होने का फायदा उठाते हुए गोकुल दास नामक एक व्यक्ति ने 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। शख्स पर पीने के पानी रखने के नाम पर किशोरी को घर के अंदर बुलाकर जबरन बलात्कार करके फरार होने का आरोप है।
बाद में, जब उसकी मां घर आई तो लड़की ने सब कुछ बताया । परिवार वालों ने बरबरी पुलिस से संपर्क किया। पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने गोकुल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं दूसरी ओर बरबरी थाने के नवस्ती में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। नवस्ती के रहने वाले एक सोन वैश्य नामक व्यक्ति ने गांव की ही एक 16 वर्षीय लड़की के साथ होटल में रात भर दुष्कर्म किया। बाद में सुबह किशोरी गुवाहाटी से भाग गई और अपने घर पहुंच गई।
पीड़ित लड़की और परिवार के सदस्यों ने बरबरी थाना पहुंचकर दुष्कर्मी सोन वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि सोन वैश्य पहले ही तीन शादियां कर चुका है। समाचार लिखे जाने तक आरोपित फरार बताया गया है।


