spot_img
Home Badaun Badaun: ईदगाह में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, शांति व्यवस्था कायम

Badaun: ईदगाह में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, शांति व्यवस्था कायम

0
265

बदायूं:(Badaun) इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन कस्बे में मरफोडा रोड स्थित ईदगाह में असामाजिक तत्वों द्वारा शुक्रवार रात तोड़फोड़ की गई। शनिवार सुबह ईदगाह में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची इस्लामनगर थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। रुदायन कस्बे के लोगों का कहना है कि रात में माहौल बिगड़ने की प्रयास से अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा रात में इस तरह की घटना की गई है।

ईदगाह में तोड़फोड़ करने की घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामनगर थाना पुलिस गांव पहुंची। गांव पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले लोगों से बातचीत की तो लोगों ने बताया कि यहां साल में दो बार नमाज अदा की जाती है। सभासद गुड्डू व अन्य लोगों की तहरीर के आधार पुलिस ने पूरे मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

इससे पहले भी थाना क्षेत्र के भुसाया गांव में ग्राम देवता के मंदिर की मूर्तियों को क्षत्रिग्रस्त कर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया था। पूरे मामले में इस्लामनगर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया ईदगाह में कुछ गुंबद अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े गए थे। पुलिस और पब्लिक के सहयोग से ईदगाह की गुंबद का दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है। सभासद और स्थानीय लोगों ने तहरीर दी है। उसकी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।