Home Ayodhya Ayodhya : मोहब्बत का पैगाम लेकर अयोध्या आया हूं : डॉ इमाम...

Ayodhya : मोहब्बत का पैगाम लेकर अयोध्या आया हूं : डॉ इमाम उमर अहमद

0
301

अयोध्या : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि मैं मोहब्बत का पैगाम लेकर अयोध्या आया हूं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि नफरत खत्म करना चाहिए और हम सबको मिल जुलकर देश को आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि हम सब भारत में रहते हैं हम सभी भारतवासी हैं। राष्ट्र सर्वोपरि है। भारत को मजबूत करें और भारतीयता को मजबूत करें।

डॉक्टर इमाम उमर ने कहा कि हमारी पूजा पद्धति पूजा के तरीके और इबादत के तरीके अलग हो सकते हैं लेकिन सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाथों आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो रहा है, यह पूरी दुनिया देख रही है। इस कार्यक्रम की सबसे प्रमुख बात यह है कि इसमें सभी धर्म के लोगों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

बाबरी मस्जिद की मुद्दे पर इकबाल अंसारी ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के आधार पर आज यहां मंदिर का निर्माण हो रहा है। कोर्ट ने मस्जिद को भी जगह दी है। आज इस कार्यक्रम में शामिल होने हम भी आए हैं।