spot_img

Ayodhya : श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में यजमान के रूप में शामिल होंगे काशी के डोमराजा

विभिन्न वर्गों से पंद्रह यजमान सपत्नीक होंगे शामिल, घूमन्तु समाज के प्रतिनिधि को भी अवसर

अयोध्या : श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोमराजा समेत विभिन्न वर्गों से पंद्रह यजमान सपत्नीक शामिल होंगे। इनमें घूमन्तु समाज को भी शामिल किया गया है। ये समाज के निचले पायदान के माने जाने वाले वे समुदाय हैं, जिन्हें कभी मंदिरों में प्रवेश के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने इन्हें भी प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भागीदारी का अवसर दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उदयपुर से बनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, असम से रामकुई जेमी, जयपुर से गुरुचरण सिंह गिल, हरदोई से कृष्ण मोहन, रमेश जैन मुल्तानी के आलावा तमिलनाडु से अझलारासन, मुंबई से विट्ठलराव कांबले भी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। घूमन्तु समाज को भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। महादेव गायकवाड़ यहाँ घुमंतू समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये लातूर महाराष्ट्र के घूमन्तु समाज के ट्रस्टी हैं। श्री लिंग राज वासव राज अप्पा के आलावा कर्नाटक के कलबुर्गी, लखनऊ के दिलीप वाल्मीकि और डोमराजा काशी अनिल चौधरी भी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। काशी के ही कैलाश यादव, कवीन्द्र प्रताप सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। पलवल हरियाणा के अरुण चौधरी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान होंगे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles