spot_img
Home latest Aurangabad : मोदी इसलिए प्रधानमंत्री बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान की...

Aurangabad : मोदी इसलिए प्रधानमंत्री बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान की रक्षा की: खरगे

0
297
Aurangabad: Modi could become prime minister because Congress protected the constitution: Kharge

औरंगाबाद: (Aurangabad) कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री इसलिए बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान की रक्षा की।खरगे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेता अक्सर पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया। कांग्रेस (सरकारों) द्वारा स्थापित पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) अब बेचे जा रहे हैं। हमने संविधान को बचाया, इसलिए आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था।

हवाई अड्डों, बंदरगाहों को बेच रही है मोदी सरकार
अब वे केवल 75,000 नौकरियां दे रहे हैं ,18 करोड़ नौकरियां कहां हैं?कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार हवाई अड्डों, बंदरगाहों को बेच रही है और देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में जा रही है।इस रैली में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी भाजपा पर निशाना साधा।