spot_img

Auraiya : ARTO का कार चालक के वीडिया वायरल से हड़कम्प

औरैया : रविवार को सोशल मीडिया पर ARTO की कार के चालक का एक वीडियो वायरल हुआ। ARTO कार्यालय के अधिकारियों में भी हड़कम्प मच गया। वायरल वीडियो में ARTO का कार चालक अकेले कार लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर वाहनों को रोककर चेकिंग करता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल हुए वीडियो में एक युवक ARTO की कार में चालक सीट पर बैठे युवक से यह पूछ रहा है कि आपके अधिकारी नहीं है। आप किसके अधिकार से वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इसके बाद युवक कार से उतरकर एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर की खिड़की खोलता है। जिसके बाद डंपर चालक से पूछताछ करने लगता है। सामने आए वीडियो ने एक बार फिर से ARTO कार्यालय के अधिकारियों की धड़कने बढ़ा दी।

बिना अधिकारी के प्राइवेट चालक के द्वारा वाहनों की चेकिंग पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पूरा मामला कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पूरे मामले को लेकर ARTO सुदेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यह कार चालक उनका कर्मचारी नहीं है। प्राइवेट तौर पर वाहन लगा हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

खगड़िया : (Khagaria) बिहार में खगड़िया जिले के चौथम और बेलदौर प्रखंड (Chautham and Beldaur blocks of Khagaria district in Bihar) में वज्रपात (आकाशीय...

Explore our articles