
अररिया : (Araria) जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र (Phulkaha police station area of Araria district) में एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव मिला।परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि उनके दमाद का गांव की एक महिला से एक वर्षों से अवैध संबंध था।
अवैध संबंध के बाद चोरी चुपके शादी कर लिया।जिसके बाद पहली पत्नी को प्रताड़ित करता था।मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई,लेकिन उसमें सुलह हो नहीं पाई। इसी बीच रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालत में शव मिला।विवाहिता तीन बच्चे की मां है और जानकारी जब पड़ोसी को हुई तो विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी।मौके पर मायके वालों ने पहुंचकर फुलकाहा थाना को सूचना दी।जिसके बाद फुलकाहा थाना मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई।वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर एफएसएल की (FSL) (Forensic Science Laboratory) टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जो घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट करने में जुटा है।वहीं फुलकाहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।मामले में आरोपी पति और उनके पिता को हिरासत में लिया गया है।जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या (Narpatganj Nagar Panchayat under the Phulkaha police station) एक में विवाहित तीन बच्चे की मां 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी पति अजय कुमार दास की संदेहास्पद स्थिति में ससुराल में शव मिला।मामले की जानकारी रविवार की सुबह मृतका के सास के द्वारा सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के चुन्नी गांव स्थित मायके वाले को दी गई और अड़ोस पड़ोस को जानकारी दी गई। मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मायके वालों ने फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य (Phulkaha Station House Officer Vikas Kumar Maurya) पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सर्वप्रथम पुलिस ने जिस रूम में मृतका का शव पड़ा हुआ है,उसको घेरे में लेकर जांच कर रही है। वहीं मृतका के पति अजय कुमार दास एवं ससुर नेबू दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मौके पर फारेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मृतका की मां रेणु देवी ने बताया कि मेरे दमाद का गांव के ही चुन्नी नामक महिला से अवैध संबंध है।पिछले वर्ष दमाद ने उस महिला से चोरी चुपके शादी कर लिया।इसके बाद मेरी पुत्री और दमाद में विवाद होने लगा और उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जाने लगा।पति पत्नी के बीच विवाद एक वर्ष से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व इसको लेकर पंचायती भी हुई थी,लेकिन पंचायती में सुलह नहीं हुआ और मेरी पुत्री की हत्या अन्य लोगों के साथ मिलकर कर दी गई। इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं गांव के लोग भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


