spot_img

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम प्रधान के पति, रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

Amethi

अमेठी : (Amethi ) उत्तर प्रदेश के भद्दौर गांव (Bhaddaur village of Uttar Pradesh) में अज्ञात मोटरसाइिकल सवार हमलावरों ने ग्राम प्रधान के पति और उनके रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी़ ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।

उन्होंने बताया कि घटना में सोमवार रात को सुरेश यादव और उनके भतीजे बृजेश यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि बृजेश यादव की पत्नी ग्राम प्रधान है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

Kathmandu : नेपाल के बीपी राजमार्ग में फंसे सैकड़ों भारतीय एवं स्थानीय यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा काठमांडू

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के कुछ इलाकों में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण काठमांडू-जनकपुर को जोड़ने वाले बीपी राजमार्ग पूरी तरह (BP...

Explore our articles