spot_img

Amethi : युवक का शव पानी में तैरता मिला

Amethi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अमेठी:(Amethi )
जिले में कालिकन भवानी धाम के सरोवर (Sarovar of Kalikan Bhavani Dham in the district) में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला ।

संग्रामपुर जिले में कालिकन भवानी धाम के सरोवर के थाना अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरे घीशा मिश्र का पुरवा में रहने वाला महेंद्र यादव पिछले 2 दिनों से घर से गायब था । शुक्रवार को उसका शव कालिकन धाम के सरोवर में पानी में तैरता हुआ मिला है

एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है । थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी पुलिस द्वारा आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

Explore our articles