आंबेडकर नगर : जनपद आंबेडकर नगर के विकासखंड जलालपुर के ग्राम पंचायत सुरहुरपुर के पंचायत मुख्यालय परिसर पर जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तत्वाधान में सावित्री बाई फूले नारी संघ जलालपुर द्वारा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नारी संघ सुरहुरपुर कि बहनों द्वारा किया गया। जन शिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सहभोज सामाजिक बंधुत्व को बनाए रखने के लिए सहभोज जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में अमन शांति भाईचारा बना रहें, जिससे लोग एक दूसरे के प्रति नफरत ना करके प्रेम भाव,एकजुटता के साथ रह सकें। सहभोज इस उद्देश्य से किया जाता है कि गांव, समाज में अनेक जातियों, अनेक धर्मो के लोग रहते हैं, जिसके कारण समाज में कई प्रकार के भेदभाव, छुआछूत, ऊंच नीच, जैसी अनेक प्रकार कि रूढ़ियों के कारण समाज में हमेशा एक वर्ग दूसरे वर्ग के लोगों से उच्च समझकर दूसरे वाले वर्ग को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास में लगा रहता है, जिसके कारण उनके बीच हमेशा आपसी मतभेद बना रहता है जिसके कारण उनके बीच लड़ाई, झगड़ा, सामाजिक कलह निरंतर उनके बीच बनी रहती है, जिसके कारण वे एक साथ संगठित नहीं होते हैं और वे एक दूसरे कि मदद करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। आज के इस सहभोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था। प्रियंका पाण्डेय नें उपस्थित महिलाओं के साथ उनके द्वारा बनाये गए भोजन को उनके साथ किया और उनके इस प्रयासों कि सराहना कि और उन्होंने कहा कि यदि समाज में शांति लानी है, तो वह महिलाओं के जरिए आ सकती है। महिलाए कमजोर है ऐसा कहना छोड़ दो। रूढ़ी वादी परंपरा की जंजीरों को तोड़ दो, महिला सम्मान जिंदाबाद, महिला गरिमा जिंदाबाद, आदि नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। परियोजना समन्वयक राम स्वरुप, बीआरसी हेमलता सामुदायिक कार्यकर्त्ता पुनीता, शशि, रामहित हरिराम, हेड कांस्टेबल भारती, नेहा मिश्रा, आकांक्षा, धनंजय यादव, मनोज यादव,अगुवा लीडर रेखा मिथिलेश, रेखा, रंजना, उर्वशी, चमन, डिम्पल, रेनू आदि उपस्थित रहे।


