spot_img

Amarnath Yatra: अबतक 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

जम्मू:(Amarnath Yatra) 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक अमरनाथ की पवित्र गुफा मंदिर (Holy cave temple of Amarnath) में दर्शन कर चुके हैं जबकि 3,113 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रविवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले 22 दिनों में 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए हैं। शनिवार को 11,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

रविवार को 3,113 यात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। पहला सुरक्षा काफिला 48 वाहनों में 1,153 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 2.56 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। दूसरा सुरक्षा काफिला 75 वाहनों में 1,960 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 3.41 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा कि दोनों काफिले आज दोपहर से पहले घाटी में पहुंचने की उम्मीद है।

भक्तों का मानना है गुफा मंदिर में मौजूद हिमलिंग भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। गुफा मंदिर कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग या उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं। पहलगाम-गुफा मंदिर की दूरी 48 किमी है और यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में 4-5 दिन लगते हैं। बालटाल-गुफा मंदिर की दूरी 14 किमी है और तीर्थयात्रियों को दर्शन करने और आधार शिविर में लौटने में एक दिन लगता है। इस वर्ष की यात्रा 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन त्योहार के साथ समाप्त होगी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles