spot_img

Aizawl : एके-47 के साथ दो म्यांमार के नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

आइजल: (Aizawl ) मिजोरम में असम राइफल्स-मिजोरम पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में एके-47 राइफल एवं गोली के साथ दो म्यांमार के नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के एक संयुक्त अभियान में एके 47 तथा उसकी 1,800 गोलियां जब्त की हैं। राज्य में लोंगतोलाई की ओर जा रहे तीन दोपहिया वाहनों की तलाशी के दौरान गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में म्यांमार के दो नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक जांच कर रही है। इससे पहले भी असम राइफल्स बल ऐसे हथियारों को जब्त करने में सफल रहा है। इस बार घटना के संबंध में म्यांमार के नागरिकों की गिरफ्तारी से राज्य के बाहर से ऐसे हथियारों की आपूर्ति के बारे में और जानकारी मिलने की संभावना है।

Explore our articles