spot_img

रोजाना एक कविता : आज पढ़ें मुक्तेश्वर पराशर की कविता हम

बिगड़ेंगे आज खुल के मगर कल बनेंगे हम
कालिख बने तो आँख का काजल बनेंगे हम

उसने कहा था उसको कि जंगल पसंद है
सो, अब अगर बनें भी तो जंगल बनेंगे हम

कट जाए उम्र सारी कदम चूमते हुए
उस सुंदरी के पाँव की पायल बनेंगे हम

लोहार चाहता है कि हम बेड़ियाँ बनें
लेकिन हमारी ज़िद है कि साँकल बनेंगे हम

मिलता नहीं दिमाग़ लगाने से वो कभी
तो तय रहा कि आज ही पागल बनेंगे हम

हम चाहते हैं इसलिए बिगड़ रहे अभी
बनने पे आ गए तो मुसलसल बनेंगे हम

दुनिया बनाने वाले ये ख़्वाहिश है आख़िरी
गर वो ज़मीं बनेगी तो बादल बनेंगे हम

  • मुक्तेश्वर पराशर

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles