spot_img

कुछ लोग होते हैं जमाने में

कुछ लोग होते हैं जमाने में
भीतर की आग से
बाहर की लौ
जलाने में
झोंक देते हैं अपना
सब कुछ
औरों को उजाला
दिलाने में।
ऐसा ही एक “लाल” था
किया जिसने कमाल था
दिया था नारा
” जय जवान जय किसान “
बस एक ही उनका
सवाल था
जो हल चलाता है
अन्न उगाता है
औरों का पेट भरता है
वही अपने बच्चों को
धरती पर सुलाकर
आसमां क्यो ओढाता है
क्यूँ खाली होता है
उसका घर और पेट
क्या वो
किसी और जहाँ से आता है?
ऐसे थे वो शख्स
जो कद के छोटे
और
शख्सियत के बड़े थे
अपने बलबूते पर
अंग्रेजो से लड़े थे।
काश!!
फिर से जन्में
वो इस मिट्टी में
इस बार बनके ” पीला “
महका दे ऊपर से नीचे तक
देश मेरा रंगीला।

गरिमा जैन
स्वतंत्र लेखिका
बैंगलुरू में न‍िवास

Mumbai : आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की खास तैयारी

मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की बहुप्रतीक्षित महिला सुपरहीरो फिल्म 'अल्फा' को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म का...

Explore our articles