spot_img

Poem : हत्या की संस्कृति

अंग्रेज़ी पढ़ा-लिखा हत्यारा कहता है
‘‘मुझे कहीं छिपना है, पुलिस पीछे पड़ी है
आधुनिक प्रेमिका कहती है, “ख़ून,अरे लाओ, पट्टी कर दूं”
औरत से कहता है अभिजात अपराधी, ‘धन्यवाद।”

(यह एक शब्द में संस्कृति है)

पट्टी करती है जब सर झुका कामिनी
मानो संवाद में बड़ा अभिप्राय भर कहता है
“तुमने पूछा नहीं ख़ून कैसे लगा?
यह मैं पूछना नहीं चाहती
इस समय मेरे लिए इतना ही काफ़ी है कि तुम मुश्किल में हो।”
हत्या की संस्कृति में प्रेम नहीं होता है
नैतिक आग्रह नहीं
प्रश्न नहीं पूछती है रखैल
सब कुछ दे देती है बिना कुछ लिए हुए पतिव्रता की तरह।

कवि : रघुवीर सहाय

Mumbai : आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की खास तैयारी

मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की बहुप्रतीक्षित महिला सुपरहीरो फिल्म 'अल्फा' को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म का...

Explore our articles