Home latest New Delhi : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी...

New Delhi : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

0
22
New Delhi: Gold prices rise in the bullion market, silver prices also rise

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 2,770 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में आई तेजी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,31,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।