spot_img
Home mumbai Mumbai : महिला डिब्बों में सुबह 8 बजे तक तैनात रहेगी पुलिस

Mumbai : महिला डिब्बों में सुबह 8 बजे तक तैनात रहेगी पुलिस

0
12
Mumbai: Police presence in women's compartments to extend until 8 AM

मुंबई : (Mumbai) मुंबई लोकल में हाल ही में हुई चाकूबाजी और बढ़ते अपराधों के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने अहम कदम उठाने का फैसला किया है। गृह राज्यमंत्री योगेश कदम (Minister of State for Home, Yogesh Kadam) ने विधान परिषद में बताया कि रेलवे पुलिस और गृह विभाग की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक अगले 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। साथ ही महिला डिब्बों में सुरक्षा के लिए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहने वाली पुलिस की ड्यूटी अब बढ़ाकर सुबह 8 बजे तक कर दी जाएगी।

नशेड़ियों, चेन स्नैचरों और जेबकतरों पर चलेगा अभियान
विधान परिषद (Legislative Council) में मुंबई लोकल में बढ़ते अपराध और 23 जून को नालासोपारा लोकल में हुई युवक की हत्या का मुद्दा उठाया गया। सरकार ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रैक के आसपास सक्रिय नशेड़ियों, चेन स्नैचरों, जेबकतरों तथा जमानत पर बाहर आए आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इनके खिलाफ रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस की संयुक्त विशेष कार्रवाई चलाई जाएगी तथा सभी स्टेशनों पर जांच अभियान तेज किया जाएगा।

विधायकों ने उठाए सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दे
चर्चा के दौरान विधायक रविंद्र फाटक (MLA Ravindra Phatak) ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। शिवसेना (उद्धव) के विधायक अनिल परब ने स्टेशन परिसरों में नशेड़ियों के बढ़ते आतंक और सादे कपड़ों में पुलिस गश्त बंद होने का मुद्दा उठाया। वहीं भाई जगताप ने भीड़ के कारण होने वाली रेल दुर्घटनाओं पर चिंता जताई, जबकि विधायक राजहंस सिंह (MLA Rajhans Singh) ने प्रत्येक रेल डिब्बे में सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की।